कौशाम्बी, नवम्बर 8 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव निवासी इंद्रसेन सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि छह नवंबर की शाम उनकी मां बेला देवी व भयाहू पूजा देवी करारी बाजार गई थीं। बाजार में तेज रफ्तार कार ने मां को टक्कर मार दी। इससे उनको गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की कार समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...