Kausambi News: कार्य में लापरवाही पर डीसीपीएम के विरुद्ध कार्रवाई निर्देश
कौशाम्बी, जुलाई 3 -- Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर डीसीपीएम के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए तीन प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। बैठक में उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि जनपद के सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों एवं स्टाफ की उपस्थिति समय से सुनिश्चित किया जाए। झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- झोलाछाप चिकित्सकों पर चलेगा अभियान, आयुष सेवाएं बेहतर बनाने के निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.