कौशाम्बी, अक्टूबर 27 -- Kausambi News: नारी प्ररेणा संकुल संघ कार्यालय का मंगलवार को ओसा में शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप पहुंची उपायुक्त स्वत: रोजगार ऊषा पाल ने कार्यालय का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यालय से समूह की महिलाओं को होने वाले फायदे पर प्रकाश डाला। कार्यालय का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि नारी प्रेरणा संकुल संघ कार्यालय समूह की महिलाओं की माली हालत में सुधार करेगा। यहां पर बनने वाले आय, निवास, जाति समेत विभिन्न कार्यों से होने वाली आमदनी महिलाओं की माली हालत में सुधार करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में विशेष सहयोग करेगी। उन्होंने समूह की महिलाओं को बैंकों में बचत खाता खोलने और कार्यालय से प्राप्त होने वाली आय को उसमें जमा करने के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर समूह की सभी महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस...