कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: कौशाम्बी थाना क्षेत्र के महिला गांव में तिलक समारोह में कारखाना करने गए एक कारीगर की बाइक सरेशाम चोरी हो गई। पीड़ित ने काफी खोजबीन किया पर सुराग नहीं लग सका। मामले की तहरीर कौशाम्बी पुलिस से लेकर एसपी तक को दी गई। 28 दिन बीत गए पर बाइक बरामद करना तो दूर पुलिस सुराग तक नहीं लगा सकी है। मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी के घर 22 जून को तिलक समारोह था। कार्यक्रम में चाट का कारखाना लगाने के लिए म्योहर निवासी रामदेव पुत्र दुलाने अपने छोटे भाई महादेव की बाइक लेकर गया था। आरोप है कि शाम सात बजे उसकी बाइक कार्यक्रम के दौरान अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत कौशाम्बी पुलिस से किया। पखवारे भर कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्...