कौशाम्बी, अगस्त 20 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी महेंद्र सोनी पुत्र बसंत लाल सोनी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा सुंदरम सोनी (20) नौ अप्रैल की शाम घर से बिना बताए कानपुर के लिए निकला था। कुछ दिन बाद उसने मां को फोन कर बताया कि वह कानपुर में कमाने आया है और घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मेहनत करेगा‌। इसके बाद वह लगातार परिजनों के संपर्क में रहा और फोन पर घर का हालचाल लेता था। परिजनों के मुताबिक, करीब 20 दिनों से सुंदरम का मोबाइल बंद है। कई बार फोन करने के बाद भी संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिवार के लोगों ने कानपुर पहुंचकर उसकी तलाश की लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल सका। परेशान पिता ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...