कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: ग्रामीणों को स्वच्छ और सुलभ शौच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए सामुदायिक शौचालयों की स्थिति नेवादा ब्लॉक में ठीक नहीं है। रामपुर, बरियांवा, चकपिन्हा, पेरई और भगवानपुर ग्राम पंचायतों में पड़ताल के दौरान कहीं शौचालयों पर ताला लटका मिला तो कहीं साफ-सफाई की व्यवस्था पर सवाल उठे। चकपिन्हा में लाखों रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय भी संचालित नहीं होने की बात सामने आई। इससे ग्रामीणों को सरकारी योजना का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 से अब तक पेरई, रामपुर और बरियांवा में सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत मद में कोई खर्च दर्ज नहीं है। वहीं, पेरई में केयरटेकर कृष्णा स्वयं सहायता समूह को मार्च 2026 तक छह हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान मिलने का उल्लेख है। बरियांवा में शारदा स्वयं सहायता स...