कौशाम्बी, अगस्त 30 -- Kausambi News: मामूली बात पर सैनी के त्रिलोकपुर गांव में युवक ने अपने किराए के घर के सामने दरवाजे पर फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि वह अपनी पत्नी व बच्चों से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। फांसी युवक ने कब लगाई इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। दरवाजा बाहर से बंद होने की सूचना पत्नी ने पुलिस को दी तो युवक का शव मिला। वहीं, इस प्रकरण में मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोसाई तारा मजरा मोहीउद्दीनपुर बेला निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार सरोज में टेंट हाउस में काम करता था। उसकी पत्नी सपना देवी सैनी क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में किराए का कमरा लेकर चार बच्चों के साथ रहती थी और मजदूरी करती थी। रक्षा बंधन पर विजय भी पत्नी और बच्चों के पास आया था। शनिवार रात करीब नौ बजे विजय दिल्ली जाने की बात...