Kausambi News: करंट लगने से झुलसे युवक की एसआरएन में मौत
कौशाम्बी, सितम्बर 11 -- Kausambi News: पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पुनवार गांव में छत पर टहलते समय मंगलवार को को 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की गुरुवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में भी हादसे को लेकर बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। पुनवार निवासी अली हुसैन (25) पुत्र छेदन मंगलवार शाम अपने घर की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उसे प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात इलाज के दौरान अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.