Kausambi News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के बड़ी बाग मजरा दरियापुर गांव निवासी एक युवक की शुक्रवार सुबह करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। बड़ी बाग मजरा दरियापुर निवासी 21 वर्षीय लवलेश पुत्र सोनेलाल किसानी करता था। शुक्रवार की सुबह वह घर पर कपड़ा प्रेस कर रहा था। इसी दौरान तार कटी होने के कारण करंट की चपेट में आ गया। चीखें सुन परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिवार वाले आननफानन युवक को लेकर नजदीकी निजी अस्पताल गए। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.