Kausambi News: कब्रिस्तान की जमीन पर खेती का विरोध, महिला को धमकी
कौशाम्बी, अगस्त 8 -- Kausambi News: संदीपनघाट थाना क्षेत्र के महगांव में कब्रस्तान की जमीन पर खेती करने का विरोध करने पर दबंग ने महिला से गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महगांव निवासी सोना देवी पत्नी स्व. बिशुनलाल ने पुलिस को तहरीर दी कि आबादी के बाहर जमीन है, जिस पर उनके खानदान के दस परिवारों की कब्रें हैं। आरोप है कि पड़ोसी ने जेसीबी से जमीन समतल कराकर खेती शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला से अभद्रता करते हुए धमकी दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: भंडा उखाड़ने का विरोध करने पर महिला को धमकाया, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.