कौशाम्बी, जुलाई 12 -- Kausambi News: नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नौ शिवाला पर निवासी रवींद्र कुमार पांडेय रिटायर्ड रेल कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस के रहने वाले विनीत कुमार पांडेय व उसके भाई सुनीत कुमार पांडेय ने बंजर भूमि पर कब्जा करके स्कूल का निर्माण करा लिया है। इसकी शिकायत अधिकारियों से किए जाने को लेकर वह रंजिश रखते हैं। पीड़ित का कहना है कि आठ जुलाई की शाम वे अपनी मार्केट में मौजूद थे। तभी विपक्षी आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दो थप्पड़ जड़ दिए। पीड़ित ने किसी तरह से घर भागकर अपनी जान बचाई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...