कौशाम्बी, नवम्बर 4 -- Kausambi News: कौशाम्बी। संदीपनघाट कोतवाली के नसीरपुर बड़ा गांव गांव की श्रीदेवी पत्नी रामकुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह घर के पीछे मवेशियों को चारा देने गई थी। इसी दौरान उसने देखा कि उसकी भूमिधरी पर गांव के ही बैजनाथ, बनारसी समेत दस लोग पिलर खड़ा रहे थे। इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी। साथ ही उनको लेकर वह मौके पर पहुंची और विरोध किया।आरोप है कि कब्जा कर रहे लोगों ने हमला बोल दिया। मुझे सास, ससुर व पति को बेरहमी से पीट दिया। शोर मचने पर गांव के लोग आए तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...