Kausambi News: कप्तान रघुनाथ द्विवेदी के तूफानी बल्लेबाजी में उड़ा मंझनपुर
कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- Kausambi News: टीचर्स प्रीमियर लीग के अपने दूसरे मैच में चायल व्हाइट टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग मुकाबले में मंझनपुर फाइटर्स को 37 रन से पराजित कर दिया। चायल व्हाइट टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। जवाब में मंझनपुर फाइटर्स की टीम निर्धारित 12 ओवर भी नहीं खेल पाई और 99 रन पर सिमट गई। चायल व्हाइट टाइगर्स की जीत के नायक रघुनाथ द्विवेदी रहे, जिन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 28 गेंदों में नाबाद 79 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में पांच चौके और आठ छक्के शामिल रहे। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। रघुनाथ ने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए दो ओवर में 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया। चायल व्हाइट टाइगर्स की ओर से रुद्र देव मिश्रा ने 20 रन, महेंद्र सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.