कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: विकास खंड कौशाम्बी क्षेत्र के कनैली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। नाली निर्माण और मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद गांव की सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। इससे जहां ग्रामीणों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर गांव में संचारी रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले चार वर्षों में पंचायत ने नालियों का निर्माण कराया था। मानक के विपरीत निर्माण होने से नालियां जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यहां तक कि निर्माण के बाद कई जगहों पर ढक्कन तक नहीं लगाया गया और सफाई न होने से नालियां चोक हैं। खुली नाली के कारण छोटे बच्चों और राहगीरों के लिए हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। गंदगी और दुर्गंध के चलते ल...