कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के कनैली चौराहे पर रविवार रात हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी कर उसका चालान कर दिया गया है। अन्य दो अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।कनैली निवासी राजीव उर्फ गोलू सिंह पुत्र धर्मराज सिंह ने स्थानीय चौराहे पर पान की गुमटी खोल रखी है। रविवार रात लगभग 10 बजे उसके साथ पड़ोसी सूरज सिंह पुत्र बृजभान सिंह भी गुमटी में मौजूद था। तभी गांव का ही हिस्ट्रीशीटर गुलशन त्रिपाठी पुत्र स्व. इंद्रपाल शराब के नशे में अपने भाई रोहित त्रिपाठी उर्फ पट्टर व साथी विकास दुबे के साथ वहां पहुंचा और तमंचे से फायरिंग कर दी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: गोलीबारी मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर समेत दो निलंबि...