कौशाम्बी, अगस्त 8 -- Kausambi News: कड़ा ब्लॉक परिसर के जर्जर सरकारी भवनों में बारिश के बीच जान जोखिम में डालकर काम कर रहे कर्मचारियों की समस्या को लेकर हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर का असर हुआ है। सात अगस्त को प्रमुखता से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बीडीओ कड़ा दिनेश चंद्र को जर्जर भवनों से कार्यालय हटाकर अन्य शिफ्ट कराने व नए भवनों के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि कड़ा ब्लॉक परिसर के करीब 50 वर्ष पुराने कई भवन बारिश में खतरनाक हो गए हैं। कार्यालयों की छतों से पानी टपकने और प्लास्टर गिरने से कर्मचारियों के साथ फरियादियों पर भी खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: तीन करोड़ से सिंचाई विभाग में होगा बिल्डिंगो का जीर्णोद्धार इस खबर को हिन्दुस्तान अ...