Kausambi News: कड़ा ब्लॉक जाने वाला मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान
कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: स्थानीय ब्लॉक कार्यालय को कड़ा-सैनी रोड से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और बिखरी गिट्टियां राहगीरों व वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हैं। मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय दुकानदार रामचंद्र ने बताया कि भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की स्थिति और बिगड़ रही है। इससे राहगीरों के साथ आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग की अनदेखी से समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और आवागमन सुरक्षित बनाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.