Kausambi News: कड़ा धाम में फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर
कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- Kausambi News: कड़ाधाम के कुबरी, कालेश्वर और बाजार घाट समेत विभिन्न घाटों पर गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। पिछले तीन दिनों में करीब तीन फीट जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। घाट की कई सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं और घाट किनारे गहरा पानी होने से स्नान करने वालों के लिए खतरा बढ़ गया है। घाट के गोताखोर मकबूल अहमद ने बताया कि तीन दिनों के भीतर गंगा का जलस्तर करीब तीन फीट ऊँचा बढ़ा है। पानी बढ़ने से घाटों की स्थिति बदल गई है।
किसानों की चिंता वहीं तराई क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों की भी चिंता बढ़ने लगी है। किसानों का कहना है कि पहले बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है और अब गंगा का बढ़ता जलस्तर नई परेशानी खड़ी कर रहा है। किसानों के अनुसार यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.