कौशाम्बी, जुलाई 27 -- Kausambi News: शक्तिपीठ कड़ा धाम के कुबरी व कालेश्वर गंगा घाट पर रविवार दोपहर बाद से गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। सोमवार सुबह स्नान के लिए पहुंचे स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने देखा कि जलस्तर में काफी वृद्धि हो चुकी है। बढ़ते पानी के कारण कुबरी घाट की कई सीढ़ियां तथा आरती घाट का चबूतरा भी जलमग्न हो गया। हालांकि घाट पहुंचे श्रद्धालुओं ने बैरिकेडिंग के दायरे में सुरक्षा के साथ गंगा स्नान किया। गोताखोर मकबूल ने बताया कि करीब एक सप्ताह तक गंगा का जलस्तर स्थिर बना रहा, लेकिन रविवार दोपहर से सोमवार सुबह तक इसमें लगभग तीन से साढ़े तीन फुट की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल जलस्तर से किसी बड़ी क्षति की आशंका नहीं है, फिर भी एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में स्नान न करने की सलाह दी जा रही है। साथ...