कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर उर्फ मल्हीपुर गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि 29 अगस्त को वह पेशी पर मंझनपुर कचहरी आया था। कचहरी परिसर में बाइक खड़ी करके पेशी पर चला गया।इसी दौरान चोरों ने बाइक पार कर दी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...