कौशाम्बी, अगस्त 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय बड़ा तालाब में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में 15 अगस्त के प्रति सम्मान व देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। तिरंगा यात्रा में बच्चे और शिक्षक कदम से कदम मिलाते हुए हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर हिन्दुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारे जोश के साथ लगा रहे थे। बच्चों के नारों से पूरा गांव उत्साह और देशभक्ति की लहर में लहराता नजर आया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं, रसोईया, छात्र-छात्राएं एवं कुछ ग्रामीणों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Siwan News इंटर कॉलेज में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के जयकारे यात्रा के समापन के मौके पर प्रधानाध्यापक बलरा...