कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- Kausambi News: अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा स्थित ससुर खदेरी नदी के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार कार ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार चार लोगों को मामूली चोटें आईं।बताया जाता है कि फोर व्हीलर सवार चार लोग प्रयागराज से उन्नाव-कानपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह ससुर खदेरी नदी के पास पहुंचे, आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास में हादसा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...