Kausambi News: ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग
कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाना क्षेत्र के उत्तर टोला निवासी एक व्यक्ति ने निजी अस्पताल के चिकित्सक और संचालक पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।उत्तर थोक निवासी जीतलाल ने बताया कि 5 जुलाई को पेट दर्द की शिकायत होने पर वह सिरसी स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती हुआ था। आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सक ने जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह देते हुए पथरी होने की बात कही और ऑपरेशन के नाम पर रुपये जमा करा लिए। पहले दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) विधि से ऑपरेशन किया गया, लेकिन दर्द में कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद चिकित्सक ने दोबारा चीरा लगाकर ऑपरेशन करने की बात कही। दूसरा ऑपरेशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.