कौशाम्बी, अगस्त 3 -- Kausambi News: प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा का रहने वाला रामराज ऑटो चालक है। उसने बताया कि शनिवार सुबह झलवा चौराहे पर पिपरी निवासी रोहित पुत्र कल्यान से सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी रोहित भी ऑटो चलाता है। पीड़ित के मुताबिक, इसके बाद वह अपना ऑटो लेकर तिल्हापुर मोड़ आया तो रोहित ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गाली देते हुए पिटाई शुरू कर दी। ऑटो मालिक भगवान को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों की जान बचाई। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ढाबा जा रहे दंपती को रास्ते में रोककर पीटा यह भी पढ़ें- Varanasi News: चालक को पीटने में मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्द...