कौशाम्बी, नवम्बर 2 -- Kausambi News: पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और शिकायती प्रार्थना पत्र एसपी के सामने रखे। उन्होंने सभी शिकायतों को गंभीरता व संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द राहत मिल सके। लापरवाही के बिना शिकायतों का निस्तारण करने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...