कौशाम्बी, अगस्त 10 -- Kausambi News: उप जिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने सोमवार को तहसील क्षेत्र के कोखराज गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दोपहर करीब चार बजे आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, जल निकासी, स्वच्छता, पेंशन और भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें एसडीएम के सामने रखीं। एसडीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल के बाद एसडीएम ने बीडीओ सिराथू अभिषेक सिंह और पुलिस टीम की मौजूदगी में जलभराव व नाली की समस्या का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने सरकारी रास्ते पर नाली बनाकर उसे सरकारी नाले से जोड़ने के निर्देश दिए। बीडीओ को मंगलवार से ही काम शुरू कराने को कहा गया, ताकि ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। इस दौरान कई शिकायतों का ...