Kausambi News: एसडीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
कौशाम्बी, अक्टूबर 16 -- Kausambi News: एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को दिलावलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने वरासत से जुड़ी कोई समस्या नहीं बताई, लेकिन आवास, पेंशन, जल निकासी, मार्ग निर्माण और स्वच्छता से संबंधित समस्याएं रखीं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने तथा आवश्यक अभिलेखों की जांच कर समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.