कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: कौशाम्बी। करारी के एक युवक को तंत्र विद्या के जरिए एक करोड़ का लाभ दिलाने का झांसा देकर तांत्रिक ने उससे तीन लाख रुपये ठग लिए। ये रुपया सालासरजी, बालाजी संस्था राजस्थान के तांत्रिक के नाम पर ठगे गए हैं। युवक की तहरीर पर एसपी ने केस दर्ज कराकर मामले की जांच शुरू करा दी है।करारी के अशोक नगर मोहल्ला निवासी सुशील कुमार वर्मा पुत्र सुरेश चंद्र वर्मा ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पास तांत्रिक विधि सालासरजी बालाजी संस्था राजस्थान के तांत्रिक भास्कर तिवारी की ओर से आनलाइन मैसेज आया। इसके बाद फोन आया। बताया गया कि उनकी पारिवारिक समस्या तो वह दूर ही करेंगे। अनुष्ठान आदि करके वह उनको एक करोड़ रुपये का लाभ भी दिलाएंगे। सुशील तांत्रिक भास्कर तिवारी के झांसे में आ गया। सुशील ने तांत्रिक के प्रभाव ...