Kausambi News: एकल अभियान की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र
कौशाम्बी, अगस्त 26 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। एकल अभियान के अंचल कौशाम्बी की ओर से मूरतगंज चौकी में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें एकल अभियान की बहनों ने चौकी प्रभारी कुमार शंकरम और पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की।चौकी प्रभारी ने भी बहनों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान अंचल अध्यक्ष विक्रम ने एकल अभियान के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अंचल प्रशिक्षण प्रमुख राजेश ने किया। इस मौके पर संच समिति के रमेश चंद्र जायसवाल, कमलेश केसरवानी, संच प्रशिक्षक रंजना कुशवाहा समेत आचार्य आराधना, मंजू, सपना, सुनीता, अनीता, पुलिसकर्मियों ने भाई-बहन के रिश्ते की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर थाना परिसर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.