कौशाम्बी, अगस्त 26 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ उमस बढ़ गई। चिलचिलाती धूप और चिपचिपी गर्मी के कारण लोग दिनभर परेशान रहे। सुबह से ही मौसम में उमस महसूस होने लगी थी और दोपहर होते-होते गर्मी का असर और बढ़ गया। घर से बाहर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए।उमस का असर घरों में भी देखने को मिला। पंखे और कूलर चलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली। कूलर से निकलने वाली हवा भी चिपचिपी महसूस हुई। कई लोगों ने बताया कि हवा में नमी अधिक होने के कारण कूलर-पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को उमस के कारण अधिक परेशानी हुई। बाजारों में भी दोपहर के समय सामान्य दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही कम रही। जरूरी काम से निकले लोग जल्द से जल्द काम निपटाकर घर लौटते नजर आए। ठंडे प...