कौशाम्बी, अगस्त 11 -- Kausambi News: सोमवार शाम हुई तेज बारिश के बाद रात में मौसम काफी सुहाना रहा। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ देर तक राहत रही। मंगलवार सुबह होते ही तेज धूप निकलने से मौसम ने फिर करवट ले ली। सुबह से ही कड़ी धूप के साथ उमस बढ़ गई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और बढ़ती गई, जिससे लोग परेशान नजर आए। बारिश के बाद लोगों को उम्मीद थी कि मंगलवार को भी मौसम राहत देगा, लेकिन सुबह तेज धूप निकलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। हवा में नमी अधिक होने के कारण पसीने से लोग परेशान रहे। घरों के अंदर भी उमस का असर बना रहा। यह भी पढ़ें- Rampur News: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत पंखे और कूलर चलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल सकी। सबसे अधिक परेशानी कामकाजी लोगों को उठानी पड़ी। जरूरी काम से घरों से बाहर नि...