Kausambi News: उधार लेकर युवक ने हड़पे 15 हजार रुपये, केस
कौशाम्बी, जुलाई 26 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर निवासी शिवलाल ने बताया कि गांव के ही बब्लू पुत्र हरिकृष्ण ने 16 अप्रैल 2024 को उससे थ्रेशर खरीदने के लिए 15 हजार रुपये उधार लिया था। कहा था कि महीने भर के भीतर रकम वापस कर देगा। पीड़ित के मुताबिक, अब आरोपी पैसा लौटाने में आनाकानी कर रहा है। तकादा करने पर गाली देते हुए जानलेवा धमकी देता है। पीड़ित ने पिछले दिनों इसकी शिकायत एसपी सत्यनारायण प्रजापत से की थी। उनके आदेश पर मुकदमा कायम कर चरवा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चार लाख रुपया लेकर नहीं स्थानांतरित की बोलेरो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.