कौशाम्बी, जुलाई 29 -- Kausambi News: राजस्व विभाग के 'टॉप-10 भूमि विवादों के मौके पर समाधान' अभियान के तहत बुधवार को उपजिलाधिकारी प्रेरणा गौतम ने ग्राम उदाथू में शिविर लगाकर भूमि विवादों का निस्तारण कराया। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर ग्रामीणों को राहत दिलाई। शिविर के दौरान शिकायतकर्ता अनिल कुमार की शिकायत पर गांव की तालाबी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। वहीं, अमरनाथ की शिकायत पर दोनों पक्षों की सहमति से रास्ते के विवाद का समाधान कराया गया। इसके अलावा अर्जुन की भूमिधरी भूमि से जुड़े विवाद का भी मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम प्रेरणा गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवादों के मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को तहसील के चक्कर न लगाने पड़े...