कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: विकास खंड नेवादा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटैया में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश ने किया। इसके बाद विद्यालय की सुख-समृद्धि, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और देश-समाज की उन्नति के लिए प्रार्थना की गई। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं मिट्टी के दीपों से विद्यालय परिसर को रोशन किया गया। उपस्थित लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की। प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम उन्...