Kausambi News: ईएमआई मांगने पर दंपती को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। चायल कस्बे के सरइया मोहल्ले की सविता देवी ने बताया कि उसने दो महीने पहले समूह से 60 हजार रुपया निकालकर रिश्ते के मौसिया मान सिंह को दिया था।आरोप है कि अब मान सिंह किस्त नहीं अदा कर रहा है। किस्त मांगने पर बुधवार की सुबह वह गाली-गलौच करने लगा। विरोध पर अपने बेटे अभिषेक, बेटी सरिता व नंदी के साथ मिलकर पीड़िता तथा उसके पति संतोष पटेल की पिटाई की। शोरगुल पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह दंपती की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। पिपरी थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.