कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: दर्शन करने शक्तिपीठ कड़ा धाम जा रहे रायबरेली निवासी एक डॉक्टर की शातिर ईएमआई बकाया बताकर कार ले उड़े। उनके व उनकी पत्नी के साथ अभद्रता भी की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे राना पोस्ट चांदाटीकर निवासी प्रमोद कुमार पेशे से चिकित्सक हैं। 19 जुलाई की शाम वह दर्शन करने परिवार सहित प्रतापगढ़ के मनगढ़ धाम पहुंचे। वहीं पर रात्रि विश्राम किया। इसके बाद सोमवार की दोपहर मां का आशीष प्राप्त करने कड़ा धाम आ रहे थे। बताया कि गंगा पुल से करीब दो किमी आगे बढ़ने पर बिना नंबर की काले रंग की स्कार्पियो सवार युवकों ने हाथ देकर रोक लिया। आरोपियों ने खुद को महिंद्रा फाइनेंस का कर्मचारी बताया। साथ ही 18 हजार रुपये कार की ईएमआई बकाया बताते हुए उसे अदा...