Kausambi News: ईंट से हमला कर युवक की हत्या का प्रयास
कौशाम्बी, अगस्त 10 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर चौराहा निवासी एक युवक की ईंट से हमला कर हत्या करने का प्रयास किया गया। मामले की शिकायत पर हत्या की कोशिश का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बैरागीपुर चौराहा निवासी रमेश कुमार उर्फ धुक्कड़ निषाद ने बताया कि आठ अगस्त की रात करीब 10 बजे पड़ोसी पिरथी निषाद अकारण दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने ईंट से सिर पर हमला कर जान लेने का प्रयास किया। सिर फटते ही पीड़ित अचेत होकर गिर पड़ा। शोरगुल पर लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। परिवार वालों ने आननफानन निजी वाहन की मदद से पीड़ित को राजापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद रविवार को उसने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.