कौशाम्बी, जुलाई 6 -- Kausambi News: मंझनपुर विकास खंड क्षेत्र के पारा हसनपुर गांव में इंटरलॉकिंग सड़क खोदकर लोगों का आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की शिकायत पर जांच कराने के बाद एडीओ पंचायत ने करारी इंस्पेक्टर को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कमलाकांत मिश्र ने बताया कि पारा हसनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य याशिर मंजूर के दरवाजे से गोतहा तालाब (डामर रोड) तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। पिछले दिनों ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव के ही सैयद मो. मंजूर असगर उर्फ वस्सन व उसके भाई शमीम हैदर उर्फ सैफी ने इंटरलॉकिंग उखाड़ दी है। निर्माण कराने के लिए सड़क पर नींव भी खुदवा दी है। इससे आवागमन बाधित हो गया है।...