कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- Kausambi News: कौशाम्बी में गुरुवार दोपहर हजारों की संख्या में आशा संगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर सड़क जाम कर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान सरकार से 24 घंटे काम लेने के बदले राज्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की मंडल अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा मौर्य की अगुवाई में हुआ। प्रदर्शन कर रहीं आशा संगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि उनसे दिन-रात काम लिया जाता है, लेकिन उन्हें राज्य कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अपनी मांगों को लेकर वे लगातार ज्ञापन देकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रही ...