कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- Kausambi News: जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 1655 मरीजों ने इलाज कराया। जांच के दौरान गंभीर मिले पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेले की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों, अपर और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों समेत जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने पीएचसी सरसवां, बैरमपुर, शाहपुर और टिकरा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। सीएमओ ने बताया कि आम लोगों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक रविवार आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Auraiya N...