कौशाम्बी, अक्टूबर 8 -- Kausambi News: आराधना मिश्रा उर्फ मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी मजबूत होगी। रामपुर खास से तीन बार की विधायक के कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को एक नई ताकत और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनकी वजह से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी एक निर्णायक भूमिका में रहगी। अजुहा नगर पंचायत के बहुआ में कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अब्दुल कलाम ने की। एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया गया। महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव मो. असिफ ने मोना के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की आगामी चुना में इसका लाभ पार्टी को आवश्य मिलेगा। पूर्व प्रवक्ता जिला कांग्रेस पार्टी के सतेंद्र प्रताप सिंह, ...