कौशाम्बी, जुलाई 9 -- Kausambi News: 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सभागार पश्चिम शरीरा में छात्र हुंकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर दीप जलाकर किया गया। यह भी पढ़ें- अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर छात्र उत्सव आयोजितकार्यक्रम की शुरुआत छात्र हुंकार सम्मेलन के प्रस्ताविकी उद्बोधन जिला प्रमुख प्रोफेसर प्रबोध श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर जो युवाओं का विश्वास ज्यादा बढ़ रहा है यह बहुत ही खतरनाक है। आज का विद्यार्थी हकीकत पर कम और सोशल मीडिया पर ज्यादा भरोसा कर रहा है जिसका आए दिन विद्यार्थी शिकार भी हो रहा है। युवाओं को फि...