कौशाम्बी, जुलाई 8 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर के टेवां गांव में मंगलवार की रात जो कुछ भी हुआ, उसे प्राकृतिक आपदा ही कहना ठीक होगा। अब नियति का खेल देखिए कि कुदरती आपदा में सबकुछ सलामत रहा। बुधवार सुबह इंसानी लापरवाही ने मासूम प्रिंस की जान ले ली। डाल काटे जाने के दौरान सावधानी बरती गई होती तो शायद प्रिंस भी सलामत होता और शादी वाले घर में मंगलगीतों की ध्वनियों पर ग्रहण भी नहीं लगता।टेवां निवासी लालचंद्र रैदास व मनोज सरोज पड़ोसी हैं। दोनों के घर की दूरी मात्र पांच मीटर है। दोनों के घर सड़क के किनारे हैं। मंगलवार की रात लालचंद्र की बेटी की शादी में पूरे मोहल्ले के लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: विद्युत पोल ढहे, बालक की मौत, बहन गंभीर हर तरफ खुशियों का माहौल था। शादी वाले घर में मंगलगीत बज रहे थे। रात को पीपल के प...