कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव की अनीता देवी पत्नी स्व. नथनलाल कोरी ने बताया कि दीपावली पर आठ नवंबर की रात पड़ोसियों ने पटाखे फोड़ने का आरोप लगाकर उसके 13 वर्षीय बेटे हिमांशु की पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा। इससे मां-बेटे को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों की जान बचाई। मामले की शिकायत पर आरोपी सौरभ, कल्लू, वीरेंद्र, विभव व पुरुषोत्तम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी बीएन पांडेय ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...