कौशाम्बी, अगस्त 22 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के राला सादात गांव में मोहर्रम के अवसर पर शिया समुदाय की ओर से आठवीं का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इस दौरान मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। मजलिस को हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मौलाना मोहम्मद नासिर साहब किबला नजफी (इराक) ने खिताब किया। उन्होंने अहलेबैत अलैहिस्सलाम के फजायल और मसायब बयान करते हुए कर्बला की शहादत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अपने 72 वफादार साथियों के साथ यजीदी ताकतों के खिलाफ हक और इंसाफ की लड़ाई लड़ी थी। मजलिस में छह माह के शहीद हजरत अली असगर की शहादत का दर्दनाक वाकया सुनकर अकीदतमंद गमगीन हो उठे और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। मजलिस के बाद इमाम हसन असकरी अलैहिस्सलाम का ताबूत बरामद किया...