Kausambi News: आंगनबाड़ी में नौकरी का झांसा देकर हजारों ठगे
कौशाम्बी, अगस्त 12 -- Kausambi News: आंगनबाड़ी केंद्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने हजारों रुपये ठग लिया। रकम लेने के बाद जालसाज ने न तो नौकरी लगवाई और न ही रुपये वापस किए। पीड़ित ने रकम वापस मांगने पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। बुधवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सरायअकिल थाने के मालीपुर नगरेहा गांव निवासी घनश्याम कुमार मौर्या पुत्र ननकूलाल मौर्या ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले संदीपनघाट थाना क्षेत्र के गोलकैयापुर मजरा रसूलाबाद कोइलहा निवासी एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी को आंगनबाड़ी केंद्र में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने उससे 75 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि रकम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.