Kausambi News: आंगनबाड़ी केंद्र से हजारों की चोरी, मुकदमा
कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर मोलानी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को चोरों ने निशाना बनाया। कार्यकत्री विनीता देवी ने बताया कि 23 सितंबर को वह टीकाकरण सत्र पूरा करने के बाद केंद्र बंद करके घर चली गई थी। छह अक्तूबर को केंद्र पहुंची तो देखा कि पीछे का दरवाजा टूटा था। चोर पंखा, वजन मशीन व एलईडी टीवी उठा ले गए थे। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.