कौशाम्बी, जुलाई 29 -- Kausambi News: जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र मंगरोहनी प्रथम व द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं की जांच करते हुए सम्बंधित को जरूरी निर्देश दिये। बाल स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में बुधवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी ने महत्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने मंगरोहनी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम व द्वितीय का बारी-बारी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि दोनो आंगनबाड़ी केंद्र वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित हो रहे हैं। दोनों कार्यकत्रियां मौके पर उपस्थित मिली और परिसर में बच्चों की चहल-पहल देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बच्चों की माताओं को डीपीओ ने संवाद करते हुए पुष्टाहार क...