Kausambi News: अस्पताल संचालक की कार में तोड़फोड़
कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद भरवारी के मंझनपुर रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के संचालक की कार में शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। संचालक डॉ. प्रेम प्रकाश का कहना है कि शुक्रवार की रात वह अपनी कार अस्पताल के बाहर खड़ी कर घर गए थे। शनिवार की सुबह अस्पताल पहुंचे तो देखा कि कार में तोड़फोड़ की गई थी। कार के कांच व नंबर प्लेट टूटी थी। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चिकित्सक ने अज्ञात अराजकतत्व के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। भरवारी चौकी प्रभारी ने घटना स्थल पहुंच कर छानबीन की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.