Kausambi News: अस्पताल परिसर में जलभराव, परेशानी
कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग परिसर में जलभराव हो गया। परिसर में पानी भरने से मरीजों और तीमारदारों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। लगातार बारिश के कारण परिसर के कई हिस्सों में पानी जमा रहा। इससे मरीजों को अस्पताल के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचने में दिक्कत हुई। तीमारदार भी जलभराव के कारण परेशान रहे। अस्पताल आने वाले लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कह रहे हैं। वहीं, कुछ तीमारदारों का कहना है कि पानी जमा रहने से फिसलन का डर बना रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.